फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Bihar Visit: Lalu Yadav and Tejashwi Yadav target PM Narendra: NDA, RJD, Bhagalpur, Bihar News

Bihar News: पीएम मोदी के दौरे पर लालू बोले- आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी, तेजस्वी ने ऐसा कहा

Mon, 24 Feb 2025 09:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Feb 2025 09:03 AM IST
सार

Lalu Yadav: पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष के नेता लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। पीएम के आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उनपर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: Lalu Yadav and Tejashwi Yadav target PM Narendra: NDA, RJD, Bhagalpur, Bihar News
पीएम मोदी पर लालू ने साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। पीएम के आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उनपर जमकर हमला बोला है। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे हैं। इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी।चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे। 

विज्ञापन


फिर से धोखा देने बिहार आ रहे पीएम
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह झूठे वादे कर फिर से धोखा देने बिहार आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इस साल बिहार में चुनाव होंगे। मैंने कहा था कि दिल्ली चुनाव के बाद सब लोग बिहार की ओर बढ़ेंगे। यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। लेकिन जब वह आते हैं, तो वह झूठे वादे करते हैं, बिहार के लोगों को धोखा देते हैं। किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है। वह कहते थे कि वह किसानों की आय दोगुनी करेंगे। मुद्रास्फीति ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। बिहार को बजट में धोखा दिया गया है।
विज्ञापन


वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने एनडीए को 20 साल तक दो-इंजन की सरकार चलाने का मौका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल से केंद्र में हैं। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं। साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में बिहार सबसे नीचे है। किसानों की आय के मामले में भी बिहार सबसे नीचे है। बेरोजगारी, पलायन, गरीबी में बिहार नंबर एक है। बिहार में किसानों की समस्या अन्य राज्यों की समस्या से ज्यादा है। बिहार में किसान मर रहे हैं। इनलोगों ने किसानों के कुछ नहीं किया। इन सब चीजों की इन्हें परवाह नहीं है। इन्हें बस वोट से मतलब है। इन्हें बिहारियों से मतलब नहीं है। बिहार आएंगे तो लिट्टी चोखा खाएंगे। मधुबनी पेंटिंग देखेंगे। 11 साल से आप प्रधानमंत्री हैं लेकिन अब तक बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया है। वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बिहार में फिर से जुमलों का तूफान आएगा
इधर, लालू प्रसाद की बेटी और राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में फिर से जुमलों का तूफान आएगा। खोखले वादों - झूठे दावों की झड़ी लगेगी। ठगुआ गठबंधन की अगुवाई करने वाले आएंगे और जुबानी गोले दाग कर फिर से बिहार को ठग कर चले जाएंगे। वैसे पूछता है बिहार। कहां विलुप्त हो गया पूर्णिया का वो हवाई अड्डा। इसे चालू बताया गया था। कब पूरा होगा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का किया गया पुराना वादा ??"


पीएम मोदी आज भागलपुर में सभा को संबोधित करेंगे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वह पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर भागलपुर पहुंचकर किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भागलपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed