फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pitru Paksha: Pitru Paksha fair started in Gaya: Furious RJD MP Abhay Kushwaha, Deputy CM Vijay Sinha,

Pitru Paksha: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का शुभारंभ, समारोह में आयोजकों पर भड़के लालू के सांसद तो ऐसा हुआ

Tue, 17 Sep 2024 07:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

पिंडदान की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई, जो आगामी दो अक्टूबर तक चलेगा। मेला अवधि के दौरान यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था की गई। इस वर्ष 15 से 20 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
Pitru Paksha: Pitru Paksha fair started in Gaya: Furious RJD MP Abhay Kushwaha, Deputy CM Vijay Sinha,
पितृ पक्ष मेला का शुभारंभ करते बिहार सरकार के मंत्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के उद्घाटन के दौरान अचानक मंच से उठकर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा अचानक जाने लगे। यह देख गुरुआ विधायक विनय यादव भी कुर्सी छोड़ कर उठ गए। यह देख कार्यक्रम में आए लोग भी समझ नहीं पाए। लेकिन, राजद सांसद का रुख देखकर मंच पर बैठे राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, डा. प्रेम कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बीच बचाव के बाद सांसद अभय कुशवाहा अपनी कुर्सी पर बैठ गए। इसके पितृपक्ष मेला का शुभारंभ किया गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, आईटी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने मेला का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन

 

इस कारण भड़के राजद सांसद अभय कुशवाहा 

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रोटोकॉल को दरकिनार कर समारोह में औरंगाबाद सांसद को छोड़ आईटी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को भाषण के लिए बुलाया गया। जिसके बाद औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा और गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार दोनो मंच से उठ गए। तभी डिप्टी सीएम, जल संसाधन मंत्री, पर्यावरण मंत्री के द्वारा बीच बचाव किया गया। जिसके बाद संतोष कुमार सुमन के भाषण समाप्त होते ही आनन-फानन में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की। उसके बाद सांसद अभय कुशवाहा पितृपक्ष मेला में किए गए व्यवस्था का पोल खोलने लगे। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर का इलका छोड़कर कहीं भी समुचित व्यवस्था नहीं दिख रहा है।प्रेतशिला आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को नाली का पानी से गुजरना पड़ता है। तो वहां भी जिला प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की जानी चाहिए। 

विज्ञापन

 

प्रशासन के बचाव में उतरे पर्यावरण मंत्री 
समारोह को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा के जवाब में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि रामशिला, प्रेतशिला, धर्मारण्य, मातंग व्यापी, सरस्वती पिंडवेदी पर जाकर अभय कुशवाहा देखे की जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेले को यादगार बनाने के लिए सरकार ने दिया दो करोड़ 

उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि 2 करोड़ की राशि राजस्व विभाग दिया गया। 68 लाख 40 लाख की स्वीकृति दिया है, इसके अलावा एक लाख रुपए अतिरिक्त खर्च कर सकते है। मेट्रो और फ्लाई ओवर का जाल बिछने वाला है। तीन साल के बाद गया को पहचान नही पाइएगा। तीन साल में इतना विकास होगा की बाद में गया के लोग बोलेंगे अब नहीं। 17 सितंबर को पीएम का जन्मदिन है और इसी दिन पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। समाप्ति के दिन गांधी जयंती है। वहीं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेला का कायाकल्प किया है। नीतीश कुमार ने सफल आयोजन का शुभकामनाएं दी है। पढ़े लिखे लोगों के बीच कुछ अलग अवधारणा है।


डबल इंजन की सरकार में हुई चौमुखी विकास 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिथि देवो भव का भाव रखना है। गया में मेट्रो, एयरपोर्ट, रेलवे का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। यह डबल इंजन का परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला का शुभारंभ के पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर घुघरीटांड़ बायपास से मुक्तिधाम तक पाथवे का उद्घाटन किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed