फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pitru Paksha: French Ambassador reached Sitakund, saw Pind Daan, took information about Tarpan; gaya news

Pitru Paksha: फ्रांस के राजदूत पहुंचे सीताकुंड, पिंडदान देखा, तर्पण के बारे में जानकारी ली; यह बातें कहीं

Sat, 21 Sep 2024 02:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Sep 2024 02:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के भगीरथ प्रयास के कारण गया एवं बोधगया के हर घरों तक एवं सभी पिंड वेदी स्थल पर गंगाजल पहुंचाया गया है। जिससे लोग काफी प्रसन्न है। इसके अलावा इस वर्ष गंगाजल को पैकेजिंग कराकर तीर्थ यात्रियों के बीच उपहार स्वरूप वितरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Pitru Paksha: French Ambassador reached Sitakund, saw Pind Daan, took information about Tarpan; gaya news
फ्रांस के राजदूत ने पितृपक्ष मेला का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस के भारत में राजदूत महामहिम थिएरी मथौ पिछले 19 सितंबर से 22 सितंबर तक बिहार के दौरे पर हैं। वह आज पितृपक्ष मेला को नजदीक से देखने पहुंचे। सरकार एवं प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के अवसर पर कैसे और किस प्रकार तैयारी पिंडदानियों के लिए करते हैं? इसे देखने की इच्छा उन्होंने जाहिर की। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम उन्हें गया के सीताकुंड लेकर गई।  सीताकुंड पहुंचकर पिंडदानों द्वारा किए जा रहे तर्पण को राजदूत ने देखा और समझा कि किस प्रकार से वह तर्पण करते हैं? जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने उन्हें पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश विदेश के कोने-कोने से आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में उन्हें बिंदुवार अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 के पहले तीर्थ यात्री नदी में अर्थात बालू पर बैठकर पिंडदान करते थे। चूंकि फल्गु नदी पितृपक्ष मेला अवधि में ज्यादातर सूखी रहती थी, परंतु मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में गया जी डैम का निर्माण कराया। इसके बाद व्यवस्था की गई कि सालों भर इस नदी में पानी रहे। इस भगीरथ प्रयास से सभी तीर्थयात्री काफी प्रसन्न दिखे हैं। जो उन्हें अपने पूर्वजों के तर्पण करने के लिए फल्गु का पानी मिल रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा विष्णुपथ का लोकार्पण किया गया
उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों को देवघाट से सीता कुंड जाने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। इसे देखते हुए उन्होंने गया जी डैम को पूल से जोड़ते हुए सीतापथ का निर्माण करवाया जहां लोग अब आसानी से देवघाट से सीता कुंड जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि साल दर साल तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष व्यवस्थाओं का आयाम लाया जा रहा है। इस वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा विष्णुपथ का लोकार्पण किया गया। इस पथ के निर्माण होने से तीर्थयात्री जाम की समस्या से बचते हुए बाईपास पुल से सीधे घाट पर आ रहे और मंदिर दर्शन भी कर रहे। 
विज्ञापन

 
पिंड वेदी स्थल पर गंगाजल पहुंचाया गया है
मुख्यमंत्री के भगीरथ प्रयास के कारण गया एवं बोधगया के हर घरों तक एवं सभी पिंड वेदी स्थल पर गंगाजल पहुंचाया गया है। जिससे लोग काफी प्रसन्न है। इसके अलावा इस वर्ष गंगाजल को पैकेजिंग कराकर तीर्थ यात्रियों के बीच उपहार स्वरूप वितरण कराया जा रहा है। फ्रांस के भारत में राजदूत  थिएरी मथौ ने इन सभी कार्यो को देख कर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है साथ ही उन्होंने जिला पदाधिकारी एव अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी के प्रति प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी भीड़ की संख्या को कंट्रोल करना काफी बखूबी रूप से किया जा रहा है। नदी के पानी को लगातार साफ करने की व्यवस्था इसके अलावा घाट में निरंतर हो रही सफाई पर भी उन्होंने खुशी जाहिर किया है। तीर्थ यात्रियों को कहीं कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए घाट पर पुलिस बल भी लगातार यात्रियों को गाइड कर रहे हैं, जो अति बुजुर्ग तीर्थ यात्री हैं उन्हें व्हीलचेयर के माध्यम से सोशल वर्कर्स द्वारा उन्हें सहायता दी जा रही है। इसके अलावा मेडिकल टीम भी लगातार उनकी सेवा में लगी है। इन सभी चीजों को देखकर राजदूत में काफी प्रशंसा व्यक्त किया है एवं सफल तरीके से यह मेला सम्पन्न होने के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed