{"_id":"644a386439b2fd11120bf184","slug":"people-returning-from-pichari-program-in-samastipur-fell-on-bike-two-including-girl-s-grandfather-died-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में पिछारी कार्यक्रम से वापस लौट रहे लोगों की बाइक गिरी, लड़की के दादा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में पिछारी कार्यक्रम से वापस लौट रहे लोगों की बाइक गिरी, लड़की के दादा समेत दो की मौत
Thu, 27 Apr 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:25 PM IST
सार
लोगों ने बताया कि भोज खत्म होने के बाद पियर के लोग विभिन्न बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर-पूसा मार्ग के लक्षरामपुर के पास सड़क पर बन राहे पुल के कारण डायवर्जन बनाया गया था। जहां पर अंधेरा होने के कारण बाइक सवार अपना संतुलन खोकर डायवर्जन के गढ्ढे में गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर-पूसा मार्ग पर लक्षरामपुर गांव के पास गुरुवार तड़के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बांद्रा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। मृतक की पहचान बांद्रा गांव के परीक्षण महतो (50) और लड़की के दादा चंद्रिका महतो (62) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से परीक्षण महतो का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जबकि चंद्रिका महतो की मौत मुजफ्फरपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। उनके शव के पोस्टमार्टम मुजफ्फरपुर में होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पियर थाने के बांद्रा गांव के चंद्रिका महतो की पोती रजनी कुमारी की शादी कल्याणपुर थाने के जितवरिया गांव के लालू महतो के बेटे रोहित कुमार के साथ 24 अप्रैल को हुई थी। बुधवार रात बांद्रा गांव के लोग पिछारी लेकर आए थे।
विज्ञापन
मृतक परीक्षण महतो की फाइल फोटो
लोगों ने बताया कि भोज खत्म होने के बाद पियर के लोग विभिन्न बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर-पूसा मार्ग के लक्षरामपुर के पास सड़क पर बन राहे पुल के कारण डायवर्जन बनाया गया था। जहां पर अंधेरा होने के कारण बाइक सवार अपना संतुलन खोकर डायवर्जन के गढ्ढे में गिर गए। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। लोगों ने बताया कि मौके पर ही परीक्षण महतो की मौत हो गई। जबकि सभी घायलों को लोगों ने मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दुल्हन के दादा चंद्रिका महतो की भी मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम छा गया है। बताया गया है कि मौके पर हुई मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में परीक्षण महतो का शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।