फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pawan singh left asansol lok sabha seat ss ahluwalia bjp list today, congress is last hope for election 2024

Pawan Singh : बागी हुए भोजपुरी एक्टर पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे; भाजपा से अंतिम उम्मीद टूटने पर फैसला

Wed, 10 Apr 2024 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Apr 2024 03:53 PM IST
सार

Pawan Singh : भाजपा ने पहली सूची में आसनसोल से टिकट दिया तो नकार गए। बिहार से इंतजार करते रहे, नहीं मिला। राजद में भी घूम आए थे, उसने भी कल की सूची में नहीं रखा। पवन सिंह को कांग्रेस से आस थी, लेकिन नहीं बनी। अब वह काराकाट से संभवत: निर्दलीय उतरेंगे।

विज्ञापन
Pawan singh left asansol lok sabha seat ss ahluwalia bjp list today, congress is last hope for election 2024
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था। उम्मीद थी भाजपा उन्हें कहीं और का टिकट दे देगी। लेकिन, कुछ देर पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की जो आखिरी लिस्ट जारी की, उसने सारे अटकलों पर विराम लगा दिया। पवन सिंह को कहीं से भी टिकट नहीं मिला। जिस सीट से पवन सिंह नहीं लड़ना चाहते थे, वहां से वरीय नेता एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है। पवन सिंह भाजपाई हैं, लेकिन भाजपा की इस सूची के साथ बगावत का अंदेशा सामने आ रहा था। वह कांग्रेस की तरफ देख रहे थे, क्योंकि उसे अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी है। लेकिन, अब पवन सिंह ने बिहार में काराकाट सीट से उतरने का एलान कर दिया है। यह सीट महागठबंधन में भाकपा माले के पास है। ऐसे में पवन सिंह निर्दलीय होंगे, यह ज्यादा संभावना है।

विज्ञापन

पवन सिंह की घोषणा...किसका प्लान?
विज्ञापन


आसनसोल सीट से न लड़ने की कही थी बात
दरअसल, जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह के नाम का एलान किया था। इसके बाद पवन सिंह ने खुद ही यह सूची सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मिठाई खिलाते और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए वीडियो भी डाला गया। लेकिन, 24 घंटे से पहले ही खुद ही पवन सिंह ने कहा कि वह आसनसोल सीट से उम्मीदवार नहीं हो सकते। भोजपुरी अभिनेता-गायक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति 'आभार' व्यक्त करते हुए यह घोषणा कर दी। इधर, जैसे ही पवन सिंह ने यह बातें कहीं उसके बाद ही तृणमूल के महसाचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल के लोगों की 'अदम्य इच्छाशक्ति और शक्ति' बताते हुए इसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे पवन सिंह?
सूत्रों के मुताबिक  पवन सिंह भले ही आसनसोल से टिकट मिलने से खुश थे, लेकिन उनकी पहली पसंद आरा थी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, एक बार इस संबंध में पवन सिंह भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से भी मिले थे। ताकि उनको आरा से टिकट मिल जाए, लेकिन भाजपा ने आरा से उनको टिकट नहीं दिया। आसनसोल के भाजपा नेताओं ने उनके इस निर्णय पर बयान जारी नहीं किया था। हालांकि, एक दिन बाद ही पवन सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जो भी होगा सब ठीक होगा। लेकिन, भाजपा ने आरा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को फिर से टिकट दे दिया। अब जब भाजपा ने आसनसोल का टिकट भी दूसरे को दे दिया तो पवन सिंह ने एलान के मुताबिक बिहार की काराकाट सीट से उतरने की घोषणा कर दी।

क्या लिखा पवन सिंह ने, यह भी पढ़ें
पवन सिंह ने पार्टी की जानकारी नहीं शेयर की, लेकिन सोशल मीडिया पर यह जरूर लिखा है- “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed