फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   women died in truck traveller collision in rohtas, accident today sasaram rohtas bihar news

Bihar News: भीषण सड़क हादसा, डंफर से टकराई ट्रैवलर, महिला की मौत, कई घायल

Sun, 01 Mar 2026 03:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 03:49 PM IST
सार

रोहतास जिले के बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के पास रविवार तड़के करीब तीन बजे रोहतास से पटना जा रही एक ट्रैवलर बस की डंफर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन
women died in truck traveller collision in rohtas, accident today sasaram rohtas bihar news
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के पास रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोहतास से पटना जा रही एक ट्रैवलर बस की डंफर से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान गौरी देवी के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले के बरौनी की रहने वाली थीं और रोहतास में अपने अमीन पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती थीं।
विज्ञापन


ट्रैवलर और डंफर में आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब तीन बजे रोहतास बाजार से खुली एक ट्रैवलर बस पटना के लिए रवाना हुई थी। जब बस बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक डंफर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर बस सड़क किनारे पलट गई। बस के नीचे दबने से गौरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि तोराब नियाजी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंजारी सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले ट्रक अक्सर यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। ये ट्रक सड़कों पर तेज रफ्तार से चलते हैं और लोगों के लिए खतरा बने रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फरार ट्रक चालक की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed