फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman-body-found-railway-track-dispute-with-husband-a-day-earlier

Patna: समझौते के अगले ही दिन रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव! मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 05:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 05:19 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के बाढ़ अनुमंडल में रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Woman-body-found-railway-track-dispute-with-husband-a-day-earlier
महिला की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बाढ़ अनुमंडल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अथमलगोला थाना अंतर्गत बुढरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अंबा गांव निवासी खुशी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है।
विज्ञापन


एक दिन पहले हुआ था विवाद, फिर हुआ समझौता
मृतका के पिता कौशल पासवान ने बताया कि घटना से एक दिन पहले खुशी का अपने ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद वह अपने ससुराल से अपनी मौसी के घर बहादुरपुर गांव चली गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इस समझौते के दौरान लड़के ने अपनी गलती स्वीकार की थी और आश्वासन दिया था कि भविष्य में दोबारा ऐसी कोई गलती नहीं होगी और खुशी को ठीक से रखा जाएगा।
विज्ञापन


'हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव'
पिता ने आशंका जताई है कि समझौते के बाद ससुराल वालों ने मिलकर खुशी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बुढरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जब परिजनों को रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। मृतका की शादी बुढरा गांव के रहने वाले वाल्मीकि पासवान से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर से जन सुराज प्रत्याशी; भाजपा के सामने खुद उतरे, CM भी निशाने पर

रेल पुलिस ने शुरू की जांच
मृतका के पिता ने इस मामले को लेकर बख्तियारपुर रेल थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि रेल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed