फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   What could not be done in 9 years, was done in 9 months

Bihar News: 'जो 9 साल में नहीं हुआ, वो 9 महीने में किया', विशाल प्रशांत का दावा, एनडीए खेमे में जोश

Sat, 18 Oct 2025 11:30 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 11:30 AM IST
सार

भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के मौके पर हजारों समर्थक झंडे-बैनर और नारे लगाते हुए पहुंचे, जिससे इलाके में चुनावी माहौल बन गया।

विज्ञापन
What could not be done in 9 years, was done in 9 months
तरारी से भाजपा नेता विशाल प्रशांत ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पीरो ब्लॉक स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में उनके समर्थक झंडे-बैनर और नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में नामांकन स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया।
विज्ञापन


नामांकन के बाद एनडीए की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंच से संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, "जो काम पिछले नौ वर्षों में नहीं हुआ, वह मैंने नौ महीने में कर दिखाया है। अब तरारी विधानसभा को और भी विकास की जरूरत है, जिसे मैं जमीनी स्तर पर पूरा करूंगा।"
विज्ञापन

पढ़ें: पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, भोजपुरी में दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल प्रशांत ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करन उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की समस्याओं के समाधान का भी वादा किया। वहीं, जनसभा में उत्साह का माहौल बना रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed