{"_id":"6698d174e4d91854de06932b","slug":"two-groups-of-the-same-community-clashed-during-the-muharram-procession-in-rohtas-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtas News: मुहर्रम जुलूस में एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; कई लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtas News: मुहर्रम जुलूस में एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; कई लोग हुए घायल
Thu, 18 Jul 2024 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:55 PM IST
सार
Rohtas News: बीते रात रोहतास जिले के सासाराम के नगर थाना के जक्की सईद मोहल्ले में ताजिया के जुलूस के दौरान जुलूस को आगे पीछे ले जाने के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते रात ताजिया के जुलूस को आगे पीछे ले जाने के चक्कर में जुलूस निकल रहे दो मोहल्ले के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान कई लोगों को चोट लगने की सूचना है। वहीं अली असगर नामक एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक अली असगर का कहना है कि मारपीट के दौरान फायरिंग हुई है तथा गोली उसके शरीर को छू कर चली गई है। जिससे वह घायल हुआ है।
विज्ञापन
जबकि इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर का कहना है कि घायल युवक के कपड़े पर गोली का निशान नहीं है तथा जख्म को देखने पर भी गोली का निशान प्रतीक नहीं होता है, फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन