{"_id":"6a03d73c5cdd2478d70f9189","slug":"two-criminal-injode-in-police-incounter-in-patna-patna-news-c-1-1-noi1480-4273831-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना, पुलिस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना, पुलिस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी घायल
Wed, 13 May 2026 07:30 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:30 AM IST
सार
पटना में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। दोनों पर हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पटना में पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधी घायल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी पटना से करीब 25 किलोमीटर दूर बिहटा में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए।
घायल अपराधियों की पहचान विदेशी राय और पप्पू राय के रूप में हुई है, जिन पर पटना और आसपास के इलाकों में हत्या, लूट और रंगदारी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसटीएफ की घेराबंदी के बाद शुरू हुई फायरिंग
सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में बिहटा के आनंदपुर बांध के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के रोकने की कोशिश पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एसटीएफ ने भी कार्रवाई की। इसी दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती
घायल अपराधियों को पहले बिहटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।
कई मामलों में आरोपियों की थी तलाश
पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी ‘सुपारी किलर’ की तरह काम करते थे और कई मामलों में वांछित थे। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।