फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   truck loaded with lentils was looted in Bihar while going from UP to Kolkata driver turned out conspirator

Bihar News: UP से कोलकाता जाने के दौरान बिहार में लूटा गया मसूर दाल से भरा ट्रक, चालक निकला साजिशकर्ता

Sat, 14 Dec 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि आए दिन बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मसूर दाल से लदा ट्रक लूट लिया, जिसकी कीमत लाखों रुपये है।

विज्ञापन
truck loaded with lentils was looted in Bihar while going from UP to Kolkata driver turned out conspirator
पुलिस और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में नासरीगंज थाना क्षेत्र के दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल पर मसूर दाल लदे ट्रक कांड का उदभेदन रोहतास पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर लिया। ट्रक का चालक ही लूटकांड का सरगना और अपने खलासी के साथ लूटकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन


इस संबंध में नासरीगंज थाने में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी रौशन कुमार ने बताया, कांड का उदभेदन कर लिया गया है। लूट कांड का शातिर ट्रक चालक ही निकला। इस संबंध में कांड के उदभेदन हेतु एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें नासरीगंज थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा ट्रक चालक योगेंद्र यादव से पूछताछ करने पर संदेह उत्पन्न होने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसके बाद उसने अपने और सह चालक सह खलासी दीनानाथ ओझा द्वारा बनाई गई उक्त मसूर दाल से लदे ट्रक लूट की साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया, दोनों ने लूटी गई दाल अपने एक अरवल निवासी साथी से बेचने की साजिश रची थी।
विज्ञापन


उक्त घटना का स्थान सुनसान दाउदनगर पुल सड़क का चयन किया था। चालक ने बताया कि सुनियोजित साजिश के तहत उसने ट्रक पर लदी दाल को खलासी के मित्र अरवल निवासी शेखर कुमार उर्फ धन्नू शर्मा के यहां बेच दिया और ट्रक को अरवल में सड़क के किनारे खड़ा कर छोड़ दिए और नासरीगंज थाना आकर ट्रक की मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए प्राथमिकी कराया। वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से ट्रक को अरवल जिले के मेहंदिया से बरामद किया गया है। उस पर लदा लूटी गई दाल 25 टन दाल 366 बोरा में तथा 750 प्लास्टिक का बोरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांड के मुख्य आरोपी ट्रक चालक भोजपुर जिले के बिहियां थाना के पहरपुर निवासी योगेंद्र यादव और उसका साथी अरवल जिले के तेलपा थाना के पमभई गांव निवासी शेखर कुमार उर्फ धन्नू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कांड में शामिल खलासी समेत अन्य को भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी। ट्रक के चालक ने 10 दिसंबर को ही यूपी के बहराइच से दाल लोड करते ही लूट की साजिश रची और लूट स्थल का चयन कर लिया था।


पुलिस ने इसे त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का उदभेदन कर लिया है। उक्त टीम के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी पुरस्कृत किए जाएंगे। एसपी ने बताया कि रोहतास में अपराधियों की एक नहीं चलने दिया जाएगा। अपराधियों की नकेल कसने के लिए रोहतास पुलिस 24 घंटे तत्पर है। उक्त लूट कांड का 24 घंटे के अंदर उदभेदन करने के लिए पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। बताते चलें कि गत शुक्रवार को नासरीगंज दाउदनगर पुल से मसूर दाल लदे ट्रक लूट कांड की प्राथमिकी ट्रक चालक ने कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed