फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tribute meeting organized on the first death anniversary of former Deputy CM Sushil Kumar

Bihar: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने किया उन्हें याद

Tue, 13 May 2025 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 May 2025 06:28 PM IST
सार

Bihar: भाजपा के प्रदेश संयोजक शैलेश महाजन ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि समाजसेवी भी थे। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने जनसेवा को ही राजनीति का माध्यम बनाया और जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया।

विज्ञापन
Tribute meeting organized on the first death anniversary of former Deputy CM Sushil Kumar
कार्यक्रम में मौजूद सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजधानी स्थित रवींद्र भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीए के तमाम घटक दलों के नेता, सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, संजय सरावगी और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


सुशील मोदी के नाम पर शोध संस्थान बनाने की मांग
कार्यक्रम में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को सुशील कुमार मोदी ने संसद में भविष्यवाणी की थी कि नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे और उनकी यह बात सत्य साबित हुई। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी विज्ञान के विद्यार्थी थे, लेकिन उनकी वित्तीय समझ, सामाजिक चेतना और राजनीतिक दूरदर्शिता अद्वितीय थी। नीरज कुमार ने यह भी मांग की कि पटना में उनके नाम पर एक सामाजिक-आर्थिक शोध संस्थान की स्थापना की जाए।
विज्ञापन


पढ़ें: शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिले सीएम नीतीश, 50 लाख का सौंपा चेक; ये बातें भी कही
विज्ञापन
विज्ञापन


जन-जन के नेता थे सुशील मोदी
भाजपा के प्रदेश संयोजक शैलेश महाजन ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि समाजसेवी भी थे। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने जनसेवा को ही राजनीति का माध्यम बनाया और जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया। बिहार और पार्टी, दोनों आज उनकी कमी महसूस कर रहे हैं।

रोल मॉडल नेता थे सुशील मोदी
भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि सुशील मोदी ने न केवल पार्टी में बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में दशकों तक अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा, "सुशील मोदी संघर्षशील नेता थे, लेकिन उन्होंने कभी भी भाषा की मर्यादा नहीं तोड़ी। वे संगठन के सूत्रधार थे और उनका जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत है।"


विचारों की राजनीति के प्रतीक थे सुशील मोदी
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि सुशील मोदी जातिवाद, तुष्टीकरण, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और जंगलराज के खिलाफ लड़ाई के प्रतीक थे। उन्होंने कभी किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक बुराइयों से लड़ाई लड़ी। उनके सार्वजनिक जीवन में कोई दाग नहीं था, और उनकी पारदर्शिता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है।
 

क्या बोले डिप्टी सीएम चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जेपी आंदोलन से निकले नेताओं की पहली कतार में शामिल और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी ने संगठन और सरकार में रहकर सेवा का जो रास्ता दिखाया, उस पर भाजपा आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए को बनाने, चलाने और मजबूत करने में सुशील मोदी का अहम योगदान रहा। वे पार्टी और गठबंधन के शिल्पी थे। उनकी प्रेरणा से पार्टी के 80 प्रतिशत कार्यकर्ता आगे बढ़े और नेताओं की नई पीढ़ी तैयार हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील मोदी सरकार में वित्त विभाग के महत्व को अच्छी तरह समझते थे। उन्हीं की सलाह पर मैंने पार्टी हित में वित्त मंत्री का पद स्वीकार किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed