फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Train Status: Trains affected on Ghaziabad-Moradabad rail section and Kiul-Gaya rail section, know changes

रेल यात्री ध्यान दें: गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड और किऊल-गया रेलखंड पर गाड़ियां प्रभावित, जानें क्या हुए बदलाव

Wed, 09 Apr 2025 09:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/लखनऊ/हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/लखनऊ/हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:37 PM IST
सार

Train Status: लखनऊ मंडल के गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड और किउल-गया रेलखंड पर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Train Status: Trains affected on Ghaziabad-Moradabad rail section and Kiul-Gaya rail section, know changes
ट्रेन परिचालन में बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद–मुरादाबाद दोहरी लाइन रेलखंड में हकीमपुर–कैलासा स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या 12 सी और अमरोहा-काफुरपुर स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या 32 सी पर अंडरपास का निर्माण होना है। इसके मद्देनजर दिनांक 10.04.2025 को हकीमपुर–कैलासा रेल खंड में तथा दिनांक 14.04.2025 एवं 17.04.2025 को अमरोहा-काफुरपुर रेलखंड में ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगाI इस कारण उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन

 
परिवर्तित मार्ग से संचालन
1. गाड़ी संख्या 15910 (लालगढ़–डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस) JCO दिनांक 09.04.25 एवं 13.04.25 अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद–टपरी–मुरादाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI JCO दिनांक 09.04.25 एवं 13.04.25 को गाड़ी का पिलखुवा, हापुड़, अमरोहा स्टेशन पर गाड़ी का आगमन-प्रस्थान नहीं होगाI
विज्ञापन

 
2. गाड़ी संख्या 20504 (नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस) JCO दिनांक 14.04.25 को अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI JCO दिनांक 14.04.25 को गाड़ी का मुरादाबाद एवं बरेली स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान नहीं होगाI
विज्ञापन
विज्ञापन

3. गाड़ी संख्या 20506 (नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.2025 को अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI JCO दिनांक 10.04.25 को गाड़ी का मुरादाबाद एवं बरेली स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान नहीं होगाI
4. गाड़ी संख्या 12392 (नई दिल्ली–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.25 को वर्तमान निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-टपरी-मुरादाबाद मार्ग द्वारा संचात किया जाएगाI
5. गाड़ी संख्या 13258 (आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.25 को अपने  निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल -लखनऊ मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI JCO दिनांक 10.04.25 को मुरादाबाद स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान नहीं होगाI
6. गाड़ी संख्या 20503 (डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस) JCO दिनांक 08.04.25 को अपने निर्धारित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-टपरी-गाजियाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI
7. गाड़ी संख्या 15909 (डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस) JCO दिनांक 08.04.25 एवं 15.04.25 को अपने निर्धारित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-टपरी-गाजियाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI JCO दिनांक 08.04.25 एवं 15.04.25 को गाड़ी का अमरोहा, हापुड़ एवं पिलखुआ स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान नहीं होगाI
8. गाड़ी संख्या 12583 (लखनऊ–आनंद विहार टर्मिनल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.25 को अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-टपरी-मुरादाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगाI
 
विलंब से संचालन
1. गाड़ी संख्या 15128 (नई दिल्ली–बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.25 को नई दिल्ली स्टेशन से 180 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगाI
2. गाड़ी संख्या 15128 (नई दिल्ली–बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस) JCO दिनांक 14.04.25 को नई दिल्ली स्टेशन से 150 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगाI
3. गाड़ी संख्या 12558 (आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.25 को आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से 60 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगाI
4. गाड़ी संख्या 12392 (नई दिल्ली–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस) JCO दिनांक 14.04.25 को नई दिल्ली स्टेशन से 90 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगाI
5. गाड़ी संख्या 13258 (आनंद विहार टर्मिनल–दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस) JCO दिनांक 14.04.25 को आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से 90 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगाI
6. गाड़ी संख्या 12584 (आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ एसी डबल डेकर एक्सप्रेस) JCO दिनांक 10.04.25 को आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से 90 मिनट विलंब से संचालित किया जाएगाI
 
किऊल-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन
दिनांक 10.04.2025 से किऊल-गया रेलखंड पर चलने वाली 13023/24 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस तथा किऊल और गया के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में तकनीकी कारणों से संशोधन किया गया है। इनका विवरण निम्नानुसार है-
 
1. गाड़ी सं. 63321 किऊल-गया मेमू अब किऊल से 04.30 बजे खुलकर  संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 10.20 बजे के बजाय        09.05 बजे ही गया पहुंचेगी।
2. गाड़ी सं. 63322 गया- किऊल मेमू अब गया से 11.25 बजे के बजाय 10.45 बजे खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17.25 बजे के बजाय 15.10 बजे ही किऊल पहुंचेगी।
3. गाड़ी सं. 53627 किऊल-गया पैसेंजर अब किऊल से 06.00 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 11.35 बजे के बजाय 10.20 बजे ही गया पहुंचेगी।
4. गाड़ी सं. 53628 गया- किऊल पैसेंजर अब गया से 19.30 बजे खुलेगी तथा पुराने समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 00.20 बजे के बजाए 23.50 बजे ही किऊल पहुंचेगी।
5. गाड़ी सं. 63355 किऊल-गया मेमू अब किऊल से 14.40 बजे के बजाय 14.05 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 20.35 बजे के बजाय 18.25 बजे ही गया पहुंचेगी।
6. गाड़ी सं. 63356 गया- किऊल मेमू अब गया से 07.20 बजे खुलेगी तथा बाघी बरडीहा तक पुराने समयानुसार तथा वारिसलीगंज से किऊल तक संशोधित समयानुसार रुकते हुए 12.15 बजे के बजाय 11.40 बजे ही किऊल पहुंचेगी।
7. गाड़ी सं. 63323 किऊल-गया मेमू अब किऊल से 20.30 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 00.50 बजे के बजाय        00.35 बजे ही गया पहुंचेगी।
8. गाड़ी सं. 63324 गया-किऊल मेमू अब गया से 22.25 बजे खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 03.40 बजे के बजाय 02.35 बजे ही किऊल पहुंचेगी।
9. गाड़ी सं. 63315 झाझा-गया मेमू अब झाझा से लखीसराय तक पुराने समायानुसार चलेगी तथा गरसंडा से गया तक संशोधित समयानुसार रुकते हुए 21.00 बजे के बजाय 20.35 बजे ही गया पहुंचेगी।
10. गाड़ी सं. 63316 गया-झाझा मेमू अब गया से 05.00 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 11.55 बजे के बजाय 11.45 बजे झाझा पहुंचेगी।
11. गाड़ी सं. 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर अब रामपुर हाट से किऊल तक पुराने समायानुसार चलेगी तथा किऊल से गया तक संशोधित समयानुसार रुकते हुए 23.45 बजे के बजाय 22.10 बजे ही गया पहुंचेगी।

12. गाड़ी सं. 53615 जमालपुर-गया पैसेंजर अब जमालपुर से किऊल तक पुराने समायानुसार चलेगी तथा किऊल से गया तक संशोधित समयानुसार रुकते हुए 15.10 बजे के बजाय 14.00 बजे ही गया पहुंचेगी।
13. गाड़ी सं. 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस अब गया 11.00 बजे के बजाय 10.55 बजे पहुंचेगी।
14. गाड़ी सं. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस अब गया से 12.05 के बजाय 12.10 बजे खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed