फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Theft committed by a thief in the middle of the market temple in nalanda

Bihar: पिछले महीने हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ, अब बीच बाजार मंदिर में हुई चोरी; घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 07 Jul 2024 01:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

Bihar Crime: नालंदा में एक चोर के द्वारा मंदिर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार स्थित दुर्गा आराधना मंदिर का है। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

विज्ञापन
Theft committed by a thief in the middle of the market temple in nalanda
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीच बाजार में एक मंदिर से चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि 7 जुलाई की सुबह 6:00 बजे एक व्यक्ति मंदिर के अंदर गमछा ओढ़े प्रवेश करता है और मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में लगे सोने के टीका को उतार कर फरार हो जाता है।

विज्ञापन


यह पूरी वारदात को महज 10 सेकेंड में ही अंजाम दे दिया जाता है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब आसपास के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे और मां के सोने के टीका को गायब पाया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव निवासी परमानंद पांडे को घटना की जानकारी दी गई। पिछले महीने 19 जून को भी चोरों के द्वारा टीका और नथिया की चोरी इसी मंदिर से कर ली गई थी। जिसका अभी तक खुलासा भी नहीं हुआ है कि बदमाशों के द्वारा फिर से एक बार मंदिर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके कारण आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मंदिर बीच बाजार में स्थापित है। गर्भ गृह में मात्र 4 फीट का ग्रिल लगा हुआ है। जिसका फायदा चोरों के द्वारा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि सीसीटीवी में चोरी की यह पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान स्थापित की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed