फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   The train running between Pataliputra and Saraigarh has been extended till Jhanjharpur

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का झंझारपुर तक हुआ विस्तार; जानें समय

Wed, 23 Oct 2024 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

Railway News: आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के मध्य चलायी जा रही 05573/05574 स्पेशल का परिचालन अब झंझारपुर तक किया जायेगा।

विज्ञापन
The train running between Pataliputra and Saraigarh has been extended till Jhanjharpur
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाड़ी सं. 05573 झंझारपुर-सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल 25.10.2024 से 15.11.2024 तक प्रतिदिन झंझारपुर से 03.00 बजे खुलकर 03.19 बजे तमुरिया, 03.35 बजे घोघरडीहा, 03.49 बजे निर्मली, 04.10 बजे सरायगढ़, 04.48 बजे सुपौल, 05.55 बजे सहरसा, 06.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07.08 बजे मानसी, 07.20 बजे खगड़िया, 07.53 बजे बेगुसराय, 08.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे बछवारा, 09.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रूकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। 

विज्ञापन

जानें समय सारणी
वापसी में गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़-झंझारपुर स्पेशल 24.10.2024 से 15.11.2024 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगुसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल, 21.10 बजे सरायगढ़, 21.35 निर्मली, 21.46 बजे घोधराडीहा, 22.03 बजे तुमरिया रूकते हुए 22.35 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन

वहीं, अगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु राजगीर और तिलैया के मध्य चलायी जा रही 03322/03321 राजगीर-तिलैया-राजगीर स्पेशल ट्रेन  का परिचालन विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि गाड़ी सं. 13233/13234 दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रेक द्वारा राजगीर और तिलैया के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । अब इस स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसका परिचालन गुरपा तक करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, एसी चेयरकार का 01 कोच साधारण श्रेणी के 19 कोच तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 23 कोच हैं।  

गाड़ी सं. 03322 राजगीर-तिलैया-गुरपा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.10.2024 से 30.11.2024 तक प्रतिदिन राजगीर से 10.55 बजे खुलकर 11.13 बजे नटेसर रूकते हुए 12.00 बजे तिलैया पहुंचेगी तथा तिलैया से 12.05 बजे खुलकर 13.08 बजे पहाड़पुर रूकते हुए 13.30 बजे गुरपा  पहुंचेगी । 

वापसी में, गाड़ी सं. 03321 गुरपा-तिलैया-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.10.2024 से 30.11.2024 तक प्रतिदिन गुरपा से 14.00 बजे खुलकर 14.13 बजे पहाड़पुर रूकते हुए 15.25 बजे तिलैया पहुंचेगी तथा तिलैया से यह स्पेशल 15.30 बजे खुलकर 15.56 बजे नटेसर रूकते हुए 16.30 बजे राजगीर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed