फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The demand for wages led to a road blockade at Balughat

Bihar News: मजदूरी को लेकर बवाल, सड़क जाम के बाद पुलिस से झड़प, लाठीचार्ज और पथराव

Fri, 06 Feb 2026 10:24 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 10:24 AM IST
सार

भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बागागांव स्थित बालूघाट पर मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने सड़क जाम कर दिया। लंबे समय से मांगें पूरी न होने से नाराज मजदूरों का प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक हो गया।

विज्ञापन
The demand for wages led to a road blockade at Balughat
मजदूरी की मांग को लेकर बवाल पुलिस ने चटकाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बागागांव के पास स्थित बालूघाट पर मजदूरों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे हालात बिगड़ गए। जाम की वजह से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मजदूर काफी समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। नाराज मजदूर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और करीब छह घंटे तक सड़क जाम रही। 
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति और बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

पथराव से मचा हड़कंप

लाठीचार्ज के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मजदूरों की ओर से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया गया। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed