फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News Teenager murdered by slitting throat in Khusrupur, Patna

Bihar News: पटना में किशोर की हत्या से हड़कंप, घर से बाहर निकला था, अपराधियों ने बेरहमी से मार डाला

Sat, 25 Apr 2026 04:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 04:10 PM IST
सार

Patna Crime News: निर्मम हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन न्याय की न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime News Teenager murdered by slitting throat in Khusrupur, Patna
जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में किशोर की हत्या से हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने स्थानीय नीतीश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अंकित कुमार घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव के गले पर धारदार हथियार से हमले के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे यह साफ है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना की सूचना पर पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, फतुहां एसडीपीओ तथा अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम भी पहुंची। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। साथ ही, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के छह जिलों में हीट वेव और सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
खुसरूपुर थाना की पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed