फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Teen dies in road accident in Nalanda, friend seriously injured

Bihar News: नालंदा में सड़क हादसे में किशोर की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 Sep 2025 10:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 10:26 AM IST
सार

नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई। वे अपने दोस्त विकास के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने इस्लामपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Teen dies in road accident in Nalanda, friend seriously injured
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतलपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो बेगूसराय जिला के मियाचक गांव के निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र थे। रोहित वर्तमान में अपने ननिहाल सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह में रह रहे थे। हादसे में उनका दोस्त विकास गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोहित और विकास दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए इस्लामपुर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए विकास को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रोहित को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि संभवतः बाइक गाड़ी से चकमा खाने के बाद पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed