फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Teacher going to school fell ill in the bus

Bihar News; स्कूल जा रहे शिक्षक की बस में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, शिक्षकों में शोक की लहर

Wed, 13 Mar 2024 11:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Mar 2024 11:38 AM IST
सार

Bihar News: नालंदा में बुधवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीसराय चौक के समीप का है। मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम तीना लोदीपुर गांव निवासी जगन्नाथ पांडे के (40) वर्षीय पुत्र फणीश्वर नाथ पांडे के रूप में की गई। वर्तमान में फणीश्वर नाथ पांडे लहेरी थाना के नाला रोड मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रहे थे। 

विज्ञापन
Teacher going to school fell ill in the bus
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि फणीश्वर नाथ पांडे प्रतिदिन की तरह मध्य विद्यालय महमदपुर रामघाट पढ़ने के लिए जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह देवी सराय चौक पर बस पर सवार हो स्कूल जाने के लिए निकले, तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें बस से नीचे उतारा गया और डायल 112 की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और सहयोगी शिक्षक सदर अस्पताल पहुंचे। फणीश्वर नाथ पांडे की पत्नी ऋचा कुमारी शेखपुरा में टीचर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं इस घटना के बाद शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फणीश्वर नाथ पांडे के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। वहीं सदर अस्पताल आए परिजनों की चीख पुकार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। 
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed