{"_id":"66bda7cbec494657eb047f96","slug":"swatantrata-diwas-advait-sah-of-sasaram-sang-wonderful-patriotic-song-on-harmonium-tune-viral-on-social-media-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swatantrata Diwas: सासाराम के अद्वैत साह ने हारमोनियम की धुन पर गाया शानदार देशभक्ति गीत, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swatantrata Diwas: सासाराम के अद्वैत साह ने हारमोनियम की धुन पर गाया शानदार देशभक्ति गीत, सोशल मीडिया पर वायरल
Thu, 15 Aug 2024 12:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:31 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार में सासाराम का एक बालक हारमोनियम बजाकर शानदार देश भक्ति गीत गाया। बालक अद्वैत साह की उम्र साढ़े सात साल बताई जा रही है। फिलहाल, इनके द्वारा गया गया देश भक्ति गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अद्वैत साह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज स्वतंत्रता दिवस है और स्वतंत्रता दिवस पर आपने तरह-तरह की प्रस्तुतियां एवं कार्यक्रम देखे होंगे। लेकिन रोहतास जिले के सासाराम का साढ़े सात साल का अद्वैत साह हारमोनियम वाद्य यंत्र बजाकर देश भक्ति गीत गाता है तो सभी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पूरी तरह से क्लॉसिकल अंदाज में हारमोनियम की धुन पर जब इस बालक ने ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी... देश भक्ति गीत गाया तो जो भी लोग सुने देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए। खुद हारमोनियम बजाकर स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति गीत गाते हुए अद्वैत साह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सासाराम के कंपनी सराय के रहने वाले अद्वैत लिटिल एंजेल प्ले स्कूल बैंक कॉलोनी में दूसरे कक्षा के छात्र हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई गीत और भजन पहले से ही वायरल हैं। साथ ही वैदिक मंत्रों उच्चारण खासकर शिव तांडव जैसे कठिन स्रोतों का उच्चारण कर वे काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रों का करते हैं वह बखूबी उच्चारण
अद्वैत बचपन से ही वैदिक मंत्र का उच्चारण कर लोकप्रिय हो चुके हैं। चार साल के उम्र से ही वह शिव तांडव जैसे मंत्र का उच्चारण कर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब हारमोनियम बजाकर देश भक्ति गीत गाते हुए इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग साइट पर इनका वीडियो देखा जा सकता है।
क्या कहते हैं अद्वैत?
अद्वैत कहते हैं की पूजा-पाठ को लेकर वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हैं। धीरे-धीरे उन्हें कई कठिन मंत्र कंठस्थ हो गए हैं। इसे लोगों को सुनाते हैं तथा पूजा पाठ के दौरान मंत्रों का उच्चारण भी करते हैं। हारमोनियम बजाना उन्हें अच्छा लगता है, जिस कारण वह हारमोनियम बजा कर गीत, भजन आदि गाते हैं। अद्वैत साह भी कहते हैं कि यह सब उनकी रूचियां हैं। बता दें कि गीत-संगीत के अलावा वे पठन-पाठन में भी ठीक-ठाक हैं।