फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stopping-youths-consuming-dry-intoxicants-proved-costly-beaten-up

Patna: सूखा नशा कर रहे युवकों को मना करना पड़ा महंगा, भट्ठा मालिक के बेटे-भतीजे से मारपीट; तीन घायल

Sun, 22 Mar 2026 07:34 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 07:34 AM IST
सार

Patna News: राजधानी पटना के बख्तियारपुर के रानीसराय क्षेत्र में सूखा नशा कर रहे युवकों को रोकने पर विवाद बढ़ गया और भट्ठा मालिक के बेटे-भतीजे समेत तीन युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें सभी घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Stopping-youths-consuming-dry-intoxicants-proved-costly-beaten-up
मारपीट

विस्तार

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीसराय शिवालय मुक्तिधाम के पास मामूली विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में ईंट भट्ठा मालिक के बेटे और भतीजे समेत तीन युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


नशा करने को लेकर हुई पहले कहासुनी
मिली जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठा मालिक चट्टान सिंह के बेटे और भतीजे अपने भट्ठे के पास मौजूद थे। इसी दौरान मवेशी चरा रहे कुछ युवक वहां बैठकर कथित रूप से सूखा नशा कर रहे थे। तभी भट्ठा मालिक के बेटे और भतीजे ने उन्हें वहां नशा करने से मना किया। इस बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद नशा कर रहे युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर हमलावार फरार
पीड़ित पक्ष के आर्यन सिंह ने बताया कि उन्होंने केवल युवकों को नशा करने से मना किया था, जिससे वे भड़क गए। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर हमला कर दिया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आर्यन सिंह ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आज नहाय-खाय के साथ चैत्र छठ की शुरुआत, जानिए चार दिवसीय महापर्व में किस दिन क्या होता है?

मारपीट में घायल हुए युवकों को ले जाया गया अस्पताल
घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार, एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे युवक की नाक टेढ़ी हो गई है और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है। घायल राहुल की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed