फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sitamarhi: CBI caught bank manager-employee red handed taking bribe, case related to PM Rojgar Srijan Program

Bihar: CBI ने बैंक मैनेजर-कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा; पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़ा मामला

Fri, 30 May 2025 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 May 2025 02:11 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सीबीआई ने बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा के शाखा प्रबंधक और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले से स्वीकृत PMEGP के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Sitamarhi: CBI caught bank manager-employee red handed taking bribe, case related to PM Rojgar Srijan Program
सीबीआई - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण बैंक, बभनगामा शाखा के शाखा प्रबंधक और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा पहले से स्वीकृत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन

 
PMEGP योजना के नाम पर मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2022 में उसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण स्वीकृत हुआ था और उसका वितरण भी हो चुका था। इसके बाद बैंक द्वारा योजना की सब्सिडी राशि जारी करने में जानबूझकर विलंब किया जा रहा था। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बैंक के शाखा प्रबंधक और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता ने यह मामला सीबीआई के समक्ष रखा, जिसके बाद 29 मई 2025 को CBI ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। योजना के तहत CBI ने एक जाल बिछाया। फिर आरोपियों को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 
CBI ने दस्तावेज भी किए जब्त
गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने सीतामढ़ी में आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों में छापामारी की। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो अब जांच का हिस्सा बनाए जा रहे हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इन दस्तावेजों से यह संकेत मिलते हैं कि यह कोई एकल घटना नहीं है, और आगे कई कड़ियां खुल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar: सड़क हादसे में युवक की मौत; दो दोस्त घायल, बहन के तिलक में जा रहे थे शामिल होने
 
सीबीआई की विशेष अदालत में होगी पेशी
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को 30 मई 2025 को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश, पटना की अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। अदालत से दोनों की रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि आगे की जांच और पूछताछ की जा सके। CBI ने पुष्टि की है कि इस मामले में जांच अभी जारी है। प्राथमिक स्तर पर रिश्वतखोरी का स्पष्ट प्रमाण मिलने के बाद अब मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि क्या इस तरह की अन्य शिकायतें भी इसी शाखा या अन्य शाखाओं से जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed