फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime News: Woman Body Found in Suitcase Near Sasaram Railway Station Police

सूटकेस में मिला युवती का शव: रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से आ रही दुर्गंध ने खींचा ध्यान; पुलिस क्या बोली?

Sun, 01 Feb 2026 03:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 03:26 PM IST
सार

Rohtas News: सासाराम में रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास लावारिस ट्रॉली बैग से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है और एफएसएल जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है। घटना के छह घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Bihar Crime News: Woman Body Found in Suitcase Near Sasaram Railway Station Police
घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास एक लावारिस ट्रॉली बैग में शव मिलने की सूचना सामने आई। रविवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने दुर्गंध के साथ पड़े बैग को देखा, जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 
सूचना के बाद घटनास्थल पर उमड़ी भीड़
ट्रॉली बैग में शव मिलने की खबर तेजी से इलाके में फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची डेहरी नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। हालांकि, इस दौरान पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों को शव नहीं दिखाए जाने से उसकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नाराजगी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे सार्वजनिक किए बिना ही तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना था कि यदि आम जनता या मीडिया को शव दिखाया जाता, तो उसकी पहचान जल्द हो सकती थी। इस बात को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की हुई पहचान 
घटना के करीब छः घंटे बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली है और परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं। मृतका मैरून खातून 25 वर्ष चंदौली के सकलडीहा स्टेशन के समीप बटघी गांव की निवासी बताई जाती है, जिसकी शादी वर्ष 2022 में डेहरी के जक्की बीघा निवासी मोहम्मद क्यामुद्दीन से हुई थी।

पति पर हत्या का आरोप 
परिजनों ने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार पति क्यामुद्दीन का उसकी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध है, जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि बीती रात क्यामुद्दीन ने फोन पर सूचना दी थी कि मैरून खातून घर से भाग गई है, जिसके बाद हम लोग मायके में उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज सूचना मिली कि उसका शव सूटकेस से बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व क्यामुद्दीन की मां का भी उसके देवर ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।



पढ़ें- Bihar Law And Order: स्टेज पर डांसर संग तमंचा लहराते-गोलियां चलाते दिखे युवक, भोजपुर में कानून को खुली चुनौती
 
लगभग 30 वर्षीय युवती का शव बरामद
प्रभारी डेहरी एसडीपीओ गौतम कुमार यादव ने बताया कि सूटकेस से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है, वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
 
पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
इससे पहले रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल टीम की राय आने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने शव के लिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस कब और किसने वहां फेंका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed