फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Santosh Sahni quit from gaura bauram vidhan sabha rjd candidate bihar election 2025

Bihar Election : राजद का बड़ा दांव, RJD प्रत्याशी के लिए मुकेश सहनी के भाई की उम्मीदवारी वापस

Tue, 04 Nov 2025 07:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ darbhanga
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ darbhanga Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Nov 2025 07:21 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Election: आज सबको चौंकाते हुए मुकेश सहनी ने महागठबंधन को बड़ा तोहफा दे दिया है। पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले मुकेश सहनी ने अपने एक उम्मीदवार को बैठा लिया है। उन्होंने इस सीट पर फ्रेंडली फाइट को खत्म कर दिया और राजद प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है। 

विज्ञापन
Santosh Sahni quit from gaura bauram vidhan sabha rjd candidate bihar election 2025
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपना एक उम्मीदवार को बैठा दिया है। यह उम्मीदवार उनके भाई संतोष सहनी हैं। उन्होंने दरभंगा की गौड़ाबौराम विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार के सर्मथन का एलान किया है। इस सीट से मुकेश सहनी ने अपने भाई संतोष सहनी का नामांकन करवाया था। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार अफजल अली खान को नामांकन वापस लेने के लिए कहा था। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि दोनों ही मेरे भाई हैं जब अफजल अली खान ने बात नहीं मना तो हमने ही अपने भाई संतोष सहनी को मना लिया और राजद से निष्काषित किये गए अफजल अली खान को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन


हमारी पूरी पार्टी अफजल अली खान को पूरी तरह से समर्थन दे रहे
मंगलवार की शाम वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच बिरौल में प्रेस वार्ता कर अफजल अली खान के साथ मंच साझा किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि अफजल अली खान और संतोष सहनी दोनों ही मेरे भाई हैं। हम एक भाई (अफजल अली खान) को नहीं समझा सके, लेकिन दूसरे भाई (संतोष सहनी) को मना लिया है। अब हम और हमारी पूरी पार्टी अफजल अली खान को पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन को चुनाव जिताना है, इसलिए हमने संतोष सहनी को मना लिया है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों चुनाव मैदान में रहते तो इसका लाभ एनडीए को मिलता।
विज्ञापन


सहनी की अपील- महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी लड़ाई है। यह किसी एक विधायक को विजयी बनाने की नहीं, महागठबंधन की सरकार बनाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी भी विजयी होंगे तो सरकार महागठबंधन की ही बननी है। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने आगे वीआईपी के सभी कार्यकर्ताओं से राजद प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी अगर यह स्थिति है तो एक प्रत्याशी ऐसे ही बड़ा दिल दिखाएं, जिससे लालू यादव के सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar Election: बिहार चुनाव में पहले चरण का प्रचार खत्म; अब 121 सीटों के प्रत्याशी क्या करेंगे, क्या नहीं?

गोराबौराम बनी ‘हॉट सीट’, दोनों दलों के उम्मीदवार मैदान में
गोराबौराम विधानसभा सीट लगातार हॉट सीट बनी हुई थी, क्योंकि यहां राजद और वीआईपी दोनों के सिंबल पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में प्रचार कर रहे थे। राजद नेता तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने गोराबौराम की सभा में मंच से अफजल अली खान को सम्मानित करने की घोषणा भी की थी, लेकिन, अफजल अली खान ने तेजस्वी यादव की बात नहीं मानी, न ही वे उनके मंच पर पहुंचे और न ही उनके फोन का कोई जवाब दिया। इसके बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अफजल अली खान को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed