फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   sand-laden truck crushed a biker in Patna; villagers blocked the road and created a ruckus.

Bihar News: बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Wed, 08 Oct 2025 10:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 10:50 AM IST
सार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सीही गांव के पास बुधवार की सुबह एक बालू लदा ट्रक ने बाइक सवार युवक नीरज कुमार को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

विज्ञापन
sand-laden truck crushed a biker in Patna; villagers blocked the road and created a ruckus.
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सीही गांव के पास, एक बालू लदा ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो सीही गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राज कुमार ने बताया कि “गांव की सड़क से भारी वाहनों का आवागमन लगातार होता है, जिससे आम लोगों और छोटे वाहनों के लिए आने-जाने में दिक्कत होती है और सड़क हादसे अक्सर होते रहते हैं। आज भी घायल नीरज कुमार जमुई गांव से अपने घर लौट रहे थे, तभी बालू लदा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही वजह है कि ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि “सीही गांव के पास बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed