फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police investigation after shot dead over money dispute bihar news

Bihar: चारा के पैसों को लेकर खूनी खेल! आंख के पास मारी गोली, वाराणसी में युवक ने तोड़ा दम

Sun, 10 May 2026 02:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 02:32 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में पशु चारा के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में दीपक बिंद को गोली मार दी गई। आंख के पास गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
rohtas police investigation after shot dead over money dispute bihar news
इलाज के दौरान की तस्वीर

विस्तार

रोहतास जिले से एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज घटना सामने आया है। घटना बीती रात बड्डी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव की बताई जाती है, जहां पशु चारा के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दीपक बिंद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली दीपक बिंद के आंख के पास लगी थी।

विज्ञापन


बकाया पैसे को लेकर उपजा विवाद
मिली जानकारी के अनुसार बरुआ गांव निवासी दीपक बिंद और गांव के हीं कमल यादव के बीच पशु चारा के बकाया पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात इसी पैसे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते हीं देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि बहस के दौरान कमल यादव ने दीपक बिंद पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दीपक बिंद की वाराणसी में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है और परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई युवती, अगले ही दिन नदी किनारे मिला अधजला शव; रोहतास में सनसनी

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द हीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed