फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas: PM Modi election rally tomorrow, Karakat and Sasaram Lok Sabha, Upendra Kushwaha, Shivesh Ram

LS Polls: रोहतास में कल पीएम मोदी की चुनावी सभा, काराकाट और सासाराम से NDA प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

Fri, 24 May 2024 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 May 2024 06:01 PM IST
सार

Rohtas News: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा सहित एनडीए के तमाम घटक दल के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लोगों की भारी भीड़ होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rohtas: PM Modi election rally tomorrow, Karakat and Sasaram Lok Sabha, Upendra Kushwaha, Shivesh Ram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : भाजपा के BJP4India के एक्स अकाउंट से

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डिहरी स्थित सुअरा में कल शनिवार को भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होनी है। इसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। पार्टी के नेताओं के अलावा स्थानीय कार्यकर्ता भी लगे हुए हैं। गौरतलब है कि काराकाट और सासाराम लोकसभा क्षेत्र में अंतिम यानी सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। इसे लेकर रोहतास जिला प्रशासन के अलावा एसपीजी के तमाम आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

 

Rohtas: PM Modi election rally tomorrow, Karakat and Sasaram Lok Sabha, Upendra Kushwaha, Shivesh Ram
पीएम मोदी की सभा स्थल का मंच - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा जिलाधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफिंग दी जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुअरा हवाई अड्डा मैदान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा सहित एनडीए के तमाम घटक दल के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लोगों की भारी भीड़ होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohtas: PM Modi election rally tomorrow, Karakat and Sasaram Lok Sabha, Upendra Kushwaha, Shivesh Ram
पीएम मोदी के सभा स्थल को छावनी में तब्दील किया गया है - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। सभा में नरेंद्र मोदी के अलावा एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है। प्रधानमंत्री के आगमन से काराकाट और सासाराम लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का दौरा है। चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही बड़ा सा मंच तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा की भी तमाम व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed