फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas: Farmer sleeping in hallway shot dead; Chaos among family members, police engaged in investigation

Bihar Crime: दालान में सोए किसान की गोली मारकर की हत्या; परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Feb 2024 06:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

Rohtas Hindi News: चौकीदार चंदेश्वर राम ने बताया कि किसान हृदयानंद पांडेय की गोली लगने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस हत्या और हत्यारे के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।

विज्ञापन
Rohtas: Farmer sleeping in hallway shot dead; Chaos among family members, police engaged in investigation
किसान के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के काराकाट जमुआं टोला में बेखौफ अपराधियों ने दालान में सोए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची काराकाट थाना पुलिस शव को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गई। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप कर आगे की जांच में जुट गई। मृतक किसान की पहचान हृदयानंद पांडे के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक किसान के परिजन ने बताया कि हृदयानंद पांडे दलान में सोए थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर परिजन भी कुछ कह पाने में फिलहाल असमर्थ हैं। लेकिन लोगों में चर्चा है कि आपसी विवाद में किसान कि गोली मारकर हत्या कि गई है। परिजन ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर घर से दलान में पहुंचने पर देखा तो वह खून से पूरी तरह से लथपथ थे। इसके बाद आनंद फाइनेंस में घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


काराकाट थाने के चौकीदार चंदेश्वर राम ने बताया कि किसान हृदयानंद पांडेय की गोली लगने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस हत्या और हत्यारे के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed