फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: two students died after being hit by truck, accident while running on roadside, rohtas news

Bihar Accident: सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों की दर्दनाक मौत, हाईवा के चपेट में आने से हुआ हादसा

Thu, 25 Dec 2025 03:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 03:21 PM IST
सार

Bihar: प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मैट्रिक के छात्र थे और प्रतिदिन बिहार पुलिस व आर्मी की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगाते थे। दोनों शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस वाहन की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: two students died after being hit by truck, accident while running on roadside, rohtas news
कागजी प्रक्रिया पूरी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिला स्थित बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के समीप सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों की एक हाईवा की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता गांव के समीप की है और घटना के बाद वाहन चालक हाईवा लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी डिहरा गांव के निवासी बताए जाते हैं, जो समहुता गांव में रहकर पढ़ाई करते थे।

विज्ञापन


दौड़ लगा रहे युवकों को हाईवा ने रौंदा
घटना के संदर्भ में मृतक रंजन कुमार के पिता हुलास सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उनका पुत्र दौड़ने के लिए अपने दोस्त आशीष के साथ घर से निकला था, तभी बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के समीप दोनों एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढे़ें: घरेलू कलह ने ली खौफनाक शक्ल, पिता ने बेटे पर डाला खौलता तेल; स्थिति गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवा लेकर चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची रोहतास थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। इधर हादसे की सूचना मिलते हीं दोनों युवकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मैट्रिक के छात्र थे और प्रतिदिन बिहार पुलिस व आर्मी की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed