{"_id":"68673e9187d2d322520e8eae","slug":"rohtas-bihar-news-pickup-catches-fire-after-colliding-with-truck-three-seriously-injured-sasaram-news-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3129993-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: टमाटर से लदे पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: टमाटर से लदे पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुआ हादसा
Fri, 04 Jul 2025 09:09 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:09 AM IST
सार
टमाटर से भरी पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर से पिकअप में आग लग गई। हादसे में में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आज सवेरे हुआ। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया है।
विज्ञापन
पिकअप और ट्रक की भिड़त में लगी आग
विस्तार
रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शुक्रवार की अहले सुबह टमाटर से लदे पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई के कर्मियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रैफर कर दिया। यह घटना जिले के धौड़ाड़ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास हुई।
विज्ञापन
बताया गया है कि डेहरी से सासाराम आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर ताराचंडी के पास एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप में भयंकर आग लग गई, जिसमें पिकअप चालक बुरी तरह झुलस गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सुनील कुमार (30) पिता गोरख शाह और अभिषेक कुमार (34) पिता जितेंद्र सिंह, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के गांव कसोई के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा घायल शालू कुमार (33), मोहनिया थाना क्षेत्र के गोपीगंज का निवासी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar : टोल प्लाजा के पास तीन दिनों से खड़ी गाड़ी में मिला शव; गुजरात से कोलकाता के बीच बिहार में क्या हुआ?
विज्ञापन
सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि ताराचंडी के पास हुई टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रैफर कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही धौड़ाड़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।