फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Sasaram Woman beaten to death after settlement in dowry case all accused absconding

Bihar News: दहेज केस में सुलह के बाद महिला की पीट-पीट कर हत्या, सभी आरोपी फरार

Tue, 06 May 2025 01:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 01:31 PM IST
सार

Dowry Murder: मृतका ने दहेज को लेकर अपने पति, सास और ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, दोनों पक्षों ने केस सुलह कर लिया। लेकिन फिर उसे पीटा गया, जिससे मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Sasaram Woman beaten to death after settlement in dowry case all accused absconding
मृतक महिला और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में एक विवाहिता द्वारा ससुराल वालों के साथ दहेज केस में सुलह के बाद उसकी हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका के परिजनों ने इस बार ससुराल वालों पर दहेज को लेकर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदतपुर गांव की बताई जाती है।

विज्ञापन


मामले में मृतका के पिता बिहारी नोनिया ने बताया कि बीते सोमवार को बेटी ने फोन कर सूचना दी कि उसे कमरे में बंद कर ससुराल वालों द्वारा पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना पाकर तत्काल बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि वह बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ी हुई है, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी के चार दिन पहले युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


केस सुलह के बाद वापस ससुराल गई थी मृतका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में मृतका ने दहेज को लेकर अपने पति, सास और ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, हाल ही में दोनों पक्षों ने केस में सुलह कर लिया। इसके बाद मृतका वापस अपने ससुराल चली गई, लेकिन ससुराल जाने के बाद एक बार फिर दहेज के पैसे को लेकर ससुराल में मृतका से मारपीट की गई और घायल मृतका की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

घटना के बाद सभी आरोपी फरार
वहीं, मामले में करगहर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जगदतपुर गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed