{"_id":"694288168ce1cb3ed10646e0","slug":"rohtas-accident-uncontrolled-car-crushed-woman-and-cyclist-both-died-people-blocked-road-in-protest-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: बेकाबू कार ने महिला और साइकिल सवार को कुचला, दोनों की मौत; विरोध में लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: बेकाबू कार ने महिला और साइकिल सवार को कुचला, दोनों की मौत; विरोध में लोगों ने जाम की सड़क
Wed, 17 Dec 2025 04:08 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 04:08 PM IST
सार
Rohtas Accident: रोहतास जिले के इटम्हा बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक महिला और साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने विरोध में जाम की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटम्हा बाजार में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना इटम्हा बाजार स्थित पीएनबी बैंक के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क से गुजर रही महिला और एक साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाराडीह गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी की 42 वर्षीय पत्नी आशा देवी और कांध बहुआरा गांव निवासी स्वर्गीय अवध कुमार सिंह के 50 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार, आशा देवी अपने घर से बैंक की ओर जा रही थीं, जबकि साइकिल सवार संतोष कुमार सिंह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: साहब पहले हमें बसा दो! चंदवारा घाट पुल का निर्माण तेज, सैकड़ों परिवारों ने पुनर्वास की उठाई मांग
आक्रोश में सड़क पर उतरे लोग
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाने की कोशिश शुरू की, लेकिन लोगों के न मानने पर खबर लिखे जाने तक यातायात बहाल न हो सका। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन