फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   road blockade and arson after death of youth in road accident rohtas bihar

Bihar: दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक, तेज रफ्तार हाईवा ने ली जान; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी

Sun, 31 May 2026 10:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 10:36 AM IST
सार

Bihar: रोहतास के तिलौथू थाना चौक के पास शनिवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपनी पान की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

विज्ञापन
road blockade and arson after death of youth in road accident rohtas bihar
सड़क जाम कर आगजनी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के तिलौथू थाना चौक के समीप शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब युवक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी एवं व्यवसायी नंदलाल प्रजापति के पुत्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सड़क पार करने के दौरान हाईवा ने कुचला
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक देर रात तिलौथू बाजार स्थित अपनी पान की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद तिलौथू बाजार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बालू लदे भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावी नियंत्रण की मांग की। उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहन सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन के बाद खुला जाम
हादसे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही तिलौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका।


ये भी पढ़ें: चॉकलेट समझकर खा ली जहरीली गोली; जमुई में 12 साल की बच्ची की मौत, तीन सहेलियां लड़ रहीं जिंदगी की जंग

जांच में जुटी पुलिस
तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed