फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Prashant Kishor Gives 2-Day Ultimatum Threatens Mass Protest Over Alleged Youth Kidnapping

Bihar: अपहरण पर भड़का गुस्सा, सड़क पर सुलगे टायर; प्रशांत किशोर बोले- 'युवक नहीं मिला तो मैं धरने पर बैठूंगा'

Wed, 08 Jul 2026 12:34 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 08 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

पटना के न्यू करबिगहिया में युवक के कथित अपहरण के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशांत किशोर भी मौके पर पहुंचे और दो दिन में युवक की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन में शामिल होने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Prashant Kishor Gives 2-Day Ultimatum Threatens Mass Protest Over Alleged Youth Kidnapping
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में लोगों का गुस्सा फूटा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के कथित अपहरण की सूचना के बाद बुधवार को न्यू करबिगहिया इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर टायर जलाए तथा युवक की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान न्यू करबिगहिया कब्रिस्तान गली निवासी 33 वर्षीय बंटी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसका अपहरण किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर
प्रदर्शन के दौरान प्रशांत किशोर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर युवक की सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है, तो वह स्वयं स्थानीय लोगों के आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे तक जाम
प्रदर्शनकारियों ने न्यू करबिगहिया इलाके की दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे लंबा जाम लग गया। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि युवक की तलाश के लिए विशेष टीम काम कर रही है और जल्द से जल्द उसकी बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।

ये भी पढ़ें-  डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस


पुलिस ने क्या कहा
जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह ने बताया कि सड़क जाम को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

बताया जाता है कि पिछले दिनों किन्नर समूहों में विवाद के बाद दो गुटों में झड़प हुई थी, जिसमें यह लड़का भी चोटिल हुआ था।  हालांकि, इस तरह पटना जंक्शन के पास दुकान के सामने से उसे उठा लिए जाने को लेकर परिजनों का आरोप है कि देह के धंधे का विरोध करने को लेकर उसका अपहरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed