फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Police-criminal encounter in Nawada, miscreant involved in robbery attempt injured by bullet, arrested

Bihar Police : बिहार में फिर पुलिस मुठभेड़, हथियार बरामद करने पहुंची टीम तो गिरफ्तार अपराधी करने लगा फायरिंग

Tue, 12 Aug 2025 11:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लूटकांड का आरोपी निखिल कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 25 जुलाई को हिसुआ में हुई लूट की कोशिश के मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Police-criminal encounter in Nawada, miscreant involved in robbery attempt injured by bullet, arrested
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान गया जिले के निखिल कुमार के रूप में हुई है। वह 25 जुलाई को हिसुआ के दरबार चौक स्थित इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश के घर पर हुई लूट के प्रयास का आरोपी है।

विज्ञापन

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि हिसुआ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। कार्रवाई के दौरान निखिल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मंझवे पहाड़ के पास हथियार छिपाने की बात स्वीकार की। हथियार बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची, तभी उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी की मगध विश्वविद्यालय में जनसभा, 10 विधानसभा से आएंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में उसे नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। इस मामले में अब तक छह अपराधियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें दो पहले ही पकड़े जा चुके हैं। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर एसपी अभिनव धीमान खुद मौजूद थे, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed