{"_id":"6a4cd8b20644acf8a40c502f","slug":"police-arrested-five-inter-district-smugglers-100-kg-cannabis-worth-25-lakh-patna-news-c-1-1-noi1474-4475356-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: थार, अर्टिगा और डिजायर में छिपाकर ले जा रहे थे 100 किलो गांजा, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: थार, अर्टिगा और डिजायर में छिपाकर ले जा रहे थे 100 किलो गांजा, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा
Tue, 07 Jul 2026 08:00 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:00 PM IST
सार
पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस और विशिष्ट आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में तीन वाहनों से 100 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में पांच अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह खेप समस्तीपुर भेजी जानी थी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
100kg गांजा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुप्त सूचना के आधार पर विशिष्ट आसूचना इकाई (एसआईयू), पटना के सहयोग से पुलिस ने हाथीदह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से 100 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक काले रंग की थार (BR01FE2525), एक सफेद स्विफ्ट डिजायर (BR09AP6526) और एक सफेद अर्टिगा (BR09AY3850) को जब्त किया। मादक पदार्थ तस्करी के इस मामले में पांच अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
समस्तीपुर और नालंदा के पांच तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगोली निवासी चंदन कुमार (23), खोकसा निवासी विकास कुमार (23), माधोपुर निवासी लालबाबू कुमार (28), शाकमोहन निवासी राजकुमार (39) तथा नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के दुलारूवे बिगहा निवासी पंकज कुमार (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीनों गाड़ियों से मिले 10-10 किलो के पैकेट
एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाथीदह थाना क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप भेजी जानी है। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईयू और हाथीदह थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीनों वाहनों से 10-10 किलो के पैकेटों में कुल 100 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे की खेप लेकर उसे समस्तीपुर पहुंचाने वाले थे। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
20 से 25 लाख रुपये आंकी गई गांजे की कीमत
पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये है। जांच में यह भी सामने आया है कि हाथीदह और आसपास का इलाका मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
सप्लाई चेन तोड़ने पर पुलिस का फोकस
एसडीपीओ ने बताया कि इससे पहले मोकामा में 400 किलो गांजा बरामद किया गया था और अब हाथीदह में 100 किलो गांजा पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व भारत से आने वाली मादक पदार्थों की खेप इस मार्ग से गुजरने की आशंका रहती है। पुलिस अब स्थानीय तस्करों और खुदरा स्तर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि पटना एसएसपी के निर्देश पर सप्लाई चेन में शामिल बड़े तस्करों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।