फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   people rescued after flood situation in rohtas bihar flood news

रोहतास में बाढ़ का कहर: दर्जनों घरों में घुसा पानी, नाव से हुआ रेस्क्यू; सासाराम के कई इलाके जलमग्न

Thu, 03 Sep 2026 03:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 03:45 PM IST
सार

Bihar Flood News: रोहतास जिले में तीन दिनों से जारी भारी बारिश और सोन नदी के ऊपरी कैचमेंट से पानी आने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 30 से अधिक घरों में पानी घुसने के बाद लोगों को नाव के सहारे रेस्क्यू किया गया। सासाराम में भी कई इलाकों और सरकारी कार्यालयों में जलजमाव की स्थिति है।
 

विज्ञापन
people rescued after flood situation in rohtas bihar flood news
बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और सोन नदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों से आ रहे भारी पानी की आवक ने रोहतास प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बीते बुधवार को लगभग 30 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया, जिसके कारण लोग अपने घरों में पूरी रात कैद रहे। गुरुवार को नाव के सहारे सभी लोगों का रेस्क्यू किया गया, जबकि कई लोग अब भी अपने घरों में हैं और नाव के सहारे खाने-पीने एवं अन्य जरूरी वस्तुएं ढोकर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंद्रपुरी बैराज पर बढ़ा पानी का दबाव
दरअसल, रिहंद जलाशय, वाणसागर जलाशय और मुहम्मदगंज भीम बैराज से पानी की आवक ने इंद्रपुरी बैराज पर जलदबाव बढ़ा दिया है। इसके अलावा सोन नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों एवं पहाड़ी झरनों से आ रहे पानी का असर भी इंद्रपुरी बैराज पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मंगलवार से ही इंद्रपुरी बैराज के सभी 69 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से सोन नदी के निचले हिस्से में 5,16,520 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सासाराम में नदी-नाले लबालब, जल निकासी बाधित
इधर, जिला मुख्यालय सासाराम के आसपास बहने वाली नदियां, नहरें एवं नाले भी लबालब भरे हैं, जिससे शहर की जल निकासी भी अवरुद्ध हो चुकी है। शहर के अधिकांश हिस्सों में भारी जलजमाव है और सरकारी दफ्तरों से लेकर कई मोहल्ले डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मांझी दिल्ली रवाना : व्हीलचेयर पर पटना से निकले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी; क्या हुआ, जानें पूरा सच

सदर अस्पताल समेत कई इलाकों में पानी
सदर अस्पताल समेत अधिकांश सरकारी कार्यालय एवं रिहायशी इलाकों में एक से दो फीट पानी भरा है। हालांकि, नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पानी घटने की बजाय कई इलाकों में बढ़ता दिख रहा है। स्थिति को देखते हुए लोगों की परेशानी बढ़ गई है और जल निकासी को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed