फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Travel and Tourism Fair 2024 will start from tomorrow, Chief Minister Nitish Kumar will inaugurate it

Bihar News: पटना में कल से ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर 2024 होगा शुरू, मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे उद्घाटन

Mon, 21 Oct 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 05:48 PM IST
सार

Patna News: पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में बिहार के साथ-साथ देश के 15 राज्यों से 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें इन प्रदेशों के पर्यटन विभाग प्रमुख रूप से अपनी भागीदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
Patna: Travel and Tourism Fair 2024 will start from tomorrow, Chief Minister Nitish Kumar will inaugurate it
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में 22 और 23 अक्तूबर को दो दिवसीय ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) 2024 का आयोजन ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा, जबकि भारत सरकार के पर्यटन सह संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

 
इस ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का उद्देश्य भारत और विदेशों के प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र में निवेश और विकास की संभावनाओं पर मंथन करना है। बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में बिहार के साथ-साथ देश के 15 राज्यों से 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गोवा, असम, मेघालय, त्रिपुरा और केरल के पर्यटन विभाग प्रमुख रूप से अपनी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

 
आयोजन के दौरान भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और भूटान के भी टूर ऑपरेटर्स और प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। इन देशों और राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करेंगे और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए पर्यटन उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीटीएफ 2024 में बिहार के पारंपरिक, धार्मिक और नए इको-टूरिज्म केंद्रों का विशेष प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से बिहार के पर्यटन स्थलों को देश और विदेश में नई पहचान दिलाने का प्रयास होगा। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, इन्वेस्टर समिट, पर्यटन स्थलों की सैर और कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। ताकि देश-विदेश के पर्यटक और टूर ऑपरेटर बिहार के अनमोल धरोहरों से परिचित हो सकें।
 
इस मेले से बिहार के पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है, साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों के लिए यह राज्य एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed