फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Trainee IAS officers of Bihar cadre of 2023 batch met Nitish Kumar, CM appreciated shared experiences

Bihar: नीतीश कुमार से मिले 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारी, महिला प्रतिनिधित्व पर क्या बोले CM

Sun, 16 Mar 2025 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Mar 2025 07:39 PM IST
सार

Patna News: पटना में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार से 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने महिला प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण पर बात की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna: Trainee IAS officers of Bihar cadre of 2023 batch met Nitish Kumar, CM appreciated shared experiences
सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को बिहार कैडर के 2023 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास 'संकल्प' में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण के दौरान जिलों में किए गए कार्यों और अनुभवों को मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया। इन प्रशिक्षु अधिकारियों में छह महिलाएं और चार पुरुष अधिकारी शामिल हैं। यह प्रतिनिधित्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इन अधिकारियों में पांच बिहार, चार उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:तेजप्रताप मामले पर जीतन राम मांझी ने किया लालू राज को याद, कहा- यह लोग गलत काम के लिए ही जाने जाते हैं
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उनके अनुभव सुनकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आप लोग अभी प्रशिक्षण की अवधि में हैं, इसके बाद पोस्टिंग होगी। सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू कराने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जाहिर की कि इस बैच में महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह बहुत ही प्रेरणादायक है। हमें गर्व है कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश में सर्वाधिक है। यही नहीं, राज्य की सभी सरकारी सेवाओं में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे महिला सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar:भाजपा में ही फूट! मंत्री केदार प्रसाद के क्षेत्र के कार्यकर्ता भड़के, जिला अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगे और राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि और विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed