पटना: नौवें दिन भी जारी रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच समेत राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल लगातार नौ दिन से जारी है। इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ऐसे में यह हड़ताल जल्द खत्म होने के आसार नहीं लग रहे हैं।
बाहर से जॉइन कराए गए डॉक्टर
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। मरीजों की देखभाल के लिए पीएमसीएच में बाहर से अब 22 डॉक्टरों को जॉइन कराया गया है, जो विभिन्न विभागों की इमरजेंसी में सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बुधवार को ओपीडी में 1162 मरीज देखे गए। इसके अलावा 72 मरीज इमरजेंसी में भर्ती भी किए गए। साथ ही, 22 बड़े ऑपरेशन भी हुए। बताया जा रहा है कि हड़ताल को देखते हुए कुछ आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल से भी डॉक्टरों को और पीएचआई से करीब 80 पारा मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया है।