फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Chief Minister Nitish Kumar inaugurated Sports Conclave 3.0, honored famous players

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का किया उद्घाटन, प्रसिद्ध खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Fri, 24 Jan 2025 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें उनके लिए बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है और खेलों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रही है।

विज्ञापन
Patna News: Chief Minister Nitish Kumar inaugurated Sports Conclave 3.0, honored famous players
खिलाड़ियों को सम्मानित करते सीएम नीतीश कुमार तथा उपस्थित गणमान्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 जनवरी 2025 को पटना के होटल ताज में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन किया। इस आयोजन ने खेल क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को सम्मानित कर खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देने का काम किया।

विज्ञापन

 
खेल विभाग की उपलब्धियों पर वृतचित्र का प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत खेल विभाग द्वारा राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित वृतचित्र प्रस्तुत करके की गई। मुख्यमंत्री ने इसे सराहते हुए कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं को पहचान देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



 
प्रसिद्ध खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
कॉन्क्लेव में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को शाल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में शामिल थे:-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • डॉ. दीपा मलिक: पैरा ओलंपिक विजेता और प्रेरणा की प्रतीक।
  • विजेंद्र सिंह: ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर।
  • पी.आर. श्रीजेश: भारतीय हॉकी टीम के प्रसिद्ध पूर्व गोलकीपर।
  • हरेंद्र सिंह: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच।
  • शिवकेशवन: छह बार शीतकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी।
  • शरद कुमार: बिहार के पैरा ओलंपिक विजेता।
  • जयप्रकाश सिंह और मो. रेयान: अनसंग चैम्पियंस, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी सफलता नई पीढ़ी को खेलों के प्रति उत्साहित करेगी।
 
सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण और खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 
खेलों के विकास पर मुख्यमंत्री का फोकस
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में खेलों के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें उनके लिए बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है और खेलों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed