{"_id":"678535b54a3d810f460c2d28","slug":"patna-news-bihar-s-daughter-anshika-kumari-created-history-selected-in-senior-archery-team-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी विश्व कप 2025: बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने रचा इतिहास, सीनियर तीरंदाजी टीम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी विश्व कप 2025: बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने रचा इतिहास, सीनियर तीरंदाजी टीम में हुआ चयन
Mon, 13 Jan 2025 09:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 13 Jan 2025 09:18 PM IST
सार
Patna News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
बिहार की अंशिका का तीरंदाजी टीम में चयन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने राज्य का नाम रोशन करते हुए आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने इस खबर को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अंशिका ने दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत जैसी प्रतिष्ठित तीरंदाजों के साथ टीम में स्थान पाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके इस चयन को बिहार के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। अंशिका की उपलब्धि से राज्य में तीरंदाजी और अन्य खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल खेल प्रेमियों बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है।
विज्ञापन