Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna municipal corporation state first clean city award swachh survekshan 2025 26

बिहार: स्वच्छता में पटना नगर निगम की हैट्रिक, राष्ट्रपति ने दिया स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार

Thu, 12 Nov 2026 07:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 07:52 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना नगर निगम को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। नगर निगम की टीम ने सफाईकर्मी अमरजीत मांझी और रॉकी पासवान के साथ सम्मान ग्रहण किया।

विज्ञापन
patna municipal corporation state first clean city award swachh survekshan 2025 26
पटना नगर निगम को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह में पटना नगर निगम को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से यह पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप पुडकलकट्टी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने पुरस्कार ग्रहण किया।

विज्ञापन

इस उपलब्धि को खास बनाते हुए पटना नगर निगम की टीम अपने दो सफाईकर्मियों अमरजीत मांझी (नूतन राजधानी अंचल) और रॉकी पासवान (अजीमाबाद अंचल) को भी समारोह में साथ लेकर पहुंची। दोनों सफाईकर्मियों ने भी टीम के साथ यह सम्मान प्राप्त किया। यह पहल शहर को स्वच्छ बनाने में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाईकर्मियों के समर्पण और योगदान को सम्मान देने का प्रतीक बनी।

विज्ञापन

बेहतर कचरा प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी से मिली सफलता

पटना नगर निगम को यह उपलब्धि बेहतर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) का नियमानुसार निस्तारण, जन शिकायतों का त्वरित समाधान और ठोस कचरा प्रबंधन में लगातार सुधार के चलते मिली है। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में पटनावासियों की बढ़ती भागीदारी ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महापौर सीता साहू ने कहा कि यह सम्मान पूरे पटना शहर और यहां के नागरिकों को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पटना नगर निगम की पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के शहरों में विकास और स्वच्छता को नई गति मिल रही है। पटना नगर निगम भी इसी दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी सफाईकर्मियों, निगमकर्मियों और पटनावासियों को बधाई दी।

उप महापौर रेशमी कुमारी ने कहा कि पटना नगर निगम को मिला यह सम्मान सफाईकर्मियों की कड़ी मेहनत और पटनावासियों के सहयोग का परिणाम है। स्वच्छ शहर का निर्माण केवल नगर निगम के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यह पुरस्कार स्वच्छता के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि आने वाले समय में पटना क्लस्टर में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना, पुराने कचरे का पूरी तरह निस्तारण और इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का विकास किया जाएगा। इसके अलावा नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना और मोबाइल कोर्ट जैसी पहलें भी की जाएंगी। इन योजनाओं से शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षणों में पटना का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

लगातार तीन स्वच्छ सर्वेक्षणों में पटना ने दर्ज की उपलब्धि

पटना नगर निगम ने पिछले तीन स्वच्छ सर्वेक्षणों में लगातार अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना ने बिहार में स्वच्छता के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही नगर निगम को वाटर प्लस सर्टिफिकेट और 1-स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग भी मिली थी।
वर्ष 2024 में नगर निगम ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 3-स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग हासिल की। इसके अलावा उसे ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का पुरस्कार मिला है।


लगातार तीन सर्वेक्षणों में मिली ये उपलब्धियां नगर निगम के निरंतर प्रयासों, स्वच्छता व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का प्रमाण हैं। इस सम्मान से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ पटना बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की अन्य श्रेणियों के परिणाम भी जल्द जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed