Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna janta flat cotton warehouse fire agamkuan lakhs goods burnt

बिहार: जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, घरों से बाहर भागे लोग

Tue, 17 Nov 2026 11:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में रुई, अन्य सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल की तीन से चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
patna janta flat cotton warehouse fire agamkuan lakhs goods burnt
पटना के जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट के पास मंगलवार सुबह रुई के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब चार बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखी रुई और अन्य सामान जलकर राख हो गए। वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दमकल की तीन से चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

सुबह चार बजे लगी आग, दमकल की तीन-चार गाड़ियों ने पाया काबू

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे जनता फ्लैट के पास स्थित रुई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत की और घंटों बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में गोदाम में रखी रुई समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ है, इसका वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन

कारोबारी बोले- दुकान से चिंगारी निकलने की मिली थी सूचना

रुई कारोबारी राहुल कुमार ने बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी दुकान से चिंगारी निकल रही है। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम में आग लगी हुई है। इसके बाद सुबह करीब चार बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गोदाम में रखा सामान बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग देखकर घरों से बाहर भागे लोग, इलाके में मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर गए। अपनी सुरक्षा को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। काफी देर तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घनी आबादी में रुई के गोदाम को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घनी आबादी वाले जनता फ्लैट के पास रुई का कारोबार किए जाने पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रुई जैसे ज्वलनशील सामान का भंडारण और कारोबार घनी बस्ती में किसकी अनुमति से किया जा रहा था, इसकी जांच होनी चाहिए।


फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह और गोदाम में सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed