फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna city bike rider gulshan kumar murder didarganj gulmahiya bagh shooting

बिहार: पटना में चर्चित बाइक राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या, गुलमहियाबाग में वारदात से सनसनी

Sat, 10 Oct 2026 12:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 12:06 PM IST
सार

पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलमहियाबाग में चर्चित बाइक राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुकुलपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र गुलशन को आम के पेड़ के पास गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
patna city bike rider gulshan kumar murder didarganj gulmahiya bagh shooting
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में अपराधियों ने चर्चित बाइक राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहियाबाग इलाके में हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गुलशन को परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

आम के पेड़ के पास मारी गई गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

मृतक की पहचान सुकुलपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुलमहियाबाग इलाके में आम के पेड़ के पास गुलशन को गोली मारी गई। वारदात के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुलशन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

बाइक राइडिंग और स्टंट के वीडियो से आए थे चर्चा में

गुलशन कुमार कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पर बाइक राइडिंग और स्टंट के वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे। सूत्रों के अनुसार, उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पहले उनका चालान भी काटा था। हालांकि, इस पुराने मामले का उनकी हत्या से कोई संबंध है या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच के बाद खुलेगा राज

फिलहाल गुलशन कुमार की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बारे में भी अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed