फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Notorious criminal Deepak Pandey, who had a bounty of 2 lakh rupees on his head

Bihar News: भोजपुर में दो लाख के इनामी कुख्यात ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए आई पूरी कहानी क्या है?

Sat, 17 Jan 2026 12:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 12:07 PM IST
सार

Bhojpur News: दीपक पांडे पर वर्ष 2020 में फतेहपुर बाजार में जोगेंद्र सिंह की हत्या का आरोप है। इसके अलावा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में मिथुन सिंह हत्याकांड और चांदी थाना क्षेत्र के बालू घाट पर हुए हर्षित सिंह हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
Notorious criminal Deepak Pandey, who had a bounty of 2 lakh rupees on his head
पुलिस ने कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के कुख्यात दो लाख रुपये के इनामी अपराधी दीपक पांडे ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है। तरारी थाना क्षेत्र के भाकुरा गांव निवासी स्वर्गीय रवींद्रनाथ पांडे के पुत्र दीपक पांडे ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच रोहतास जिले के डिहरी अनुमंडल न्यायालय में सरेंडर किया। लंबे समय से फरार चल रहे दीपक पांडे पर भोजपुर समेत आसपास के जिलों में कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्तता का आरोप है।
विज्ञापन


कुख्यात दीपक पांडे की कहानी गांव के एक सामान्य युवक से अपराध की दुनिया तक पहुंचने की मानी जा रही है। बताया जाता है कि वह पढ़ाई-लिखाई कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, लेकिन परिवार पर हुए हमलों ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी। वर्ष 2016 में उसके भाई राजेश पांडे उर्फ बड़कून की हत्या कर दी गई थी, जबकि 7 जून 2018 को दूसरे भाई नागेश पांडे उर्फ छोटकुन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों हत्याओं के बाद दीपक ने बदला लेने के इरादे से हथियार उठा लिया और क्राइम की दुनिया में कदम रख दिया।
विज्ञापन

Virat Ramayan Mandir: बिहार में आज कहां स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग? उमड़ा जनसैलाब, आएंगे नीतीश भी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगेंद्र सिंह की हत्या का आरोप
कुख्यात दीपक पांडे पर वर्ष 2020 में फतेहपुर बाजार में जोगेंद्र सिंह की हत्या का आरोप है। इसके अलावा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में मिथुन सिंह हत्याकांड और चांदी थाना क्षेत्र के बालू घाट पर हुए हर्षित सिंह हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया। इन मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से उस पर इनाम घोषित किया गया था, जबकि एक मामले में 5 लाख रुपये इनाम का प्रस्ताव भी भेजा गया था। आत्मसमर्पण के बाद दीपक पांडे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है और भोजपुर पुलिस अधीक्षक की पहल पर सरेंडर करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं एसपी मिस्टर राज ने कहा कि जल्द ही दीपक पांडे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed