फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly married woman murdered for dowry in Naubatpur, Patna; body hidden by digging a pit

Bihar News: पटना में नवविवाहिता को मारकर दफनाया, मायके वाले बोले- दहेज के लिए ससुराल वालों ने कर दी हत्या

Sat, 25 Apr 2026 06:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 06:57 PM IST
सार

Patna Crime News: आरोप यह भी है कि हत्या से पहले नवविवाहिता को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने एफएसएल टीम मदद से इसकी जांच कर रही है। एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Newly married woman murdered for dowry in Naubatpur, Patna; body hidden by digging a pit
यहीं पर दफनाया गया था शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां बहेरातर गांव में महज दो माह पूर्व विवाह कर ससुराल आई नवविवाहिता रूपा कुमारी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या के बाद शव को गांव के बाहर बधार में आठ फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने दंडाधिकारी की निगरानी में जमीन खुदवाकर शव बरामद किया। मामले में रूपा कुमारी के पति प्रद्युम्न कुमार सहित सास, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले
घटना की जानकारी देते हुए मृत महिला के पिता शिवशंकर यादव (अजवां बहेरातर गांव निवासी) ने बताया कि उनकी पुत्री रूपा कुमारी की शादी 25 फरवरी 2026 को चेसी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार (पिता सूर्यकांत यादव उर्फ गोप जी) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


ससुराल वाले ने आत्महत्या की सूचना दी थी
शिवशंकर यादव ने आरोप लगाया कि अपनी क्षमता के अनुसार उन्होंने शादी में मोटरसाइकिल, करीब पांच लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य सामान दिया था। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग जारी रही और उनकी बेटी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। बताया गया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:55 बजे रूपा कुमारी से परिजनों की आखिरी बार बात हुई थी, जिसमें उसने खुद को ठीक बताया था। हालांकि, 22 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गला दबाकर और धारदार हथियार से किया हमला


परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की
मृत महिला के पिता ने बताया कि जब हमलोग शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ससुराल पहुंचे, तो वहां न तो कोई मौजूद था और न ही मृतका का शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि रूपा कुमारी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। मृत महिला के भाई धीरज कुमार ने बताया कि उनकी बहन को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी करे। 

पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला
इधर, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) दीपक कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पूछताछ और सूचना संकलन के आधार पर यह जानकारी मिली कि हत्या के बाद शव को 8 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया है। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चेसी बधार में खुदाई कर शव बरामद किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed