फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihta sarmera Road Accident News nalanda chandi

Accident News : ऑटो को आमने-सामने उड़ाया, एक की मौत, कई घायल; उसी हाल में ट्रक ले भागा चालक

Fri, 04 Jul 2025 06:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Jul 2025 06:48 AM IST
सार

Bihar News : बिहटा-सरमेरा टू लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ट्रक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार उसे उड़ा दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : bihta sarmera Road Accident News nalanda chandi
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

विस्तार

नालंदा में गुरुवार को बिहटा-सरमेरा टू लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर के पास हुई। ऑटो में आधे दर्जन से ज़्यादा लोग सवार थे और वह बिहार शरीफ से नगरनौसा जा रही थी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के खड़सारिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज जमादार, पुत्र कृष्ण जमादार, के रूप में हुई है। इस हादसे में मनोज जमादार के भाई संतोष जमादार और चंडी थाना क्षेत्र के पीनी गाँव निवासी रामदेव जमादार के पुत्र सागर जमादार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल
घायल कृष्ण जमादार ने बताया कि वह अपने पोते का इलाज कराकर बिहार शरीफ से ऑटो से नगरनौसा जा रहे थे। इसी बीच, चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इस हादसे में उनके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं, इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार वाहन की पहचान में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।
 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed