{"_id":"67c6e4d857ad93eef800f1ce","slug":"nalanda-news-truck-and-trailer-collided-head-on-truck-driver-died-body-removed-with-help-of-jcb-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत; JCB की मदद से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत; JCB की मदद से निकाला गया शव
Tue, 04 Mar 2025 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:02 PM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कड़ी मशक्कत कर शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर ट्रक और टेलर की सीधी टक्कर में मंगलवार को ट्रक चालक की मौत हो गई। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौढापर गांव के पास का है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया बलुआ निवासी हीरा राय के (29) बेटे अरविंद यादव के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि अरविंद यादव ट्रक लेकर मोतिहारी से शेखपुरा गिट्टी लाने जा रहे थे। तभी बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने चकमा दे दिया, जिसके कारण दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि अरविंद यादव ट्रक के केबिन में ही फंस गया और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के अंदर फंसे अरविंद यादव को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।