फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tractor collides with e-rickshaw in Nalanda elderly man killed four others injured

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, वृद्ध की मौके पर मौत; चार लोग गंभीर घायल

Thu, 28 May 2026 09:40 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 09:40 AM IST
सार

Bihar News: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में 65 वर्षीय कृष्णा प्रसाद चौरसिया की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग मलमास मेला देखकर लौट रहे थे। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Tractor collides with e-rickshaw in Nalanda elderly man killed four others injured
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहुब बायपास मार्ग पर नोनही गांव के समीप गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के मैंदी कला निवासी 65 वर्षीय कृष्णा प्रसाद चौरसिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मलमास मेला देखकर बेटी के घर लौट रहा था परिवार
घटना के संबंध में मृतक के दामाद प्रदीप चौरसिया ने बताया कि उनके सास-ससुर, पत्नी और बच्चे राजगीर में चल रहे मलमास मेले में घूमने गए थे। गुरुवार सुबह सभी लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर नोनही गांव स्थित बेटी के घर लौट रहे थे। इसी दौरान नोनही गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल
इस भीषण सड़क हादसे में मृतक के परिजनों सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर में भर्ती कराया गया है। घायलों में मृतक की पत्नी उषा देवी, पुत्री सविता देवी, नाती आनंद कुमार तथा ई-रिक्शा चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।


ये भी पढ़ें: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, पत्नी ने सरकारी नौकरी लगते ही शिक्षक मित्र को अपनाया; बिहार में ड्रामा

ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed